डिक्की से मिले 56 लाख : हवाला से जुड़ते तार
रायपुर CG4भड़ास. कॉम. रायपुर देर रात तेलीबांधा इलाके में एक ढाबे के पास चेकिंग के दौरान लक्जरी कार की डिक्की से नोटों से भरा कार्टून मिलने से सनसनी फैल गई। कार में तीन युवक सवार थे, जो रायपुर होते हुए राजनांदगांव जा रहे थे। पुलिस को शक है कि काटरून में रखे करीब 57 लाख रुपए हवाला कारोबार के हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक कार में राजनांदगांव के दो युवक नीलेश पारख (31) व मनीष भंसाली (31) और रायपुर के अशोका रतन में रहने वाला अभिषेक बरड़िया सवार था। कार पर नंबर नहीं था। करारा ढाबा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकी।
तलाशी के दौरान डिक्की में एक काटरून मिला। इसमें 100, 500 और 1000 के नोट भरे हुए थे। युवकों ने बताया कि ये करीब 25 लाख रुपए हैं। शक के आधार पर पुलिस कार को थाने ले आई। यहां गिनती की गई तो रकम 56 लाख 84 हजार रुपए निकली। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। पुलिस ने रकम को धारा 102 के तहत जब्त कर युवकों को न्यायालय में पेश कर दिया। वहां से तीनों को 25-25 हजार रुपए की जमानत राशि पर बेल दे दी गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी नीलेश किराना व्यवसायी है जबकि मनीष टेंट का काम करता है। अभिषेक लालगंगा शापिंग कांपलेक्स में गिफ्ट की दुकान चलाता है। तीनों में व्यावसायिक मित्रता है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद उन्होंने पहले रकम को 25 लाख बताया और कहा कि यह जमीन खरीदी का पैसा है। युवकों के मुताबिक वे रायपुर में 98 हजार वर्गफुट जमीन खरीदने के लिए आए थे। उनकी बात विशाल कंगारडिया नामक व्यक्ति से हुई थी। उसे 40 लाख रुपए देने थे। सौदा पूरा नहीं हुआ तो वे रुपए लेकर वापस राजनांदगांव जा रहे थे। पुलिस अभी इसकी तस्दीक में लगी है। कार उन्होंने अपने एक दोस्त आशीश कोटेजा की बतायी है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को संकेत मिले हैं कि ये रुपए हवाला ट्रांजेक्शन के हैं। राजनांदगांव-रायपुर के सैकड़ों व्यापारियों के बीच हर रोज करोड़ों का लेनदेन होता है। आयकर से बचने के लिए ऐसे करोड़ों रुपए हवाला के जरिए इधर से उधर भेजे जाते हैं।
लागिन फार्म

आपका वोट
क्या छतीसग़ढ में प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आमदनी 34 हजार 483 रूपए है...?
Who's Online
हमारे अतिथि






![]() | आज | 208 |
![]() | कल | 257 |
![]() | इस सप्ताह | 601 |
![]() | पिछले सप्ताह | 1318 |
![]() | इस महिने | 4054 |
![]() | पिछले महिने | 5052 |
![]() | कुल | 164504 |
फोटो
Top Headlines
-
छत्तीसगढ में कितने बाबूलाला ... मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़...
- 1
- 2
- 3
- 4




















