गरीबी उन्मूलन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला अवॉर्ड
रायपुर CG4भड़ास. कॉम प्रदेश में कई योजनाओ के चलते सबसे ज्यादा विकास दर (11.49 प्रतिशत) के साथ देश में अव्वल छत्तीसगढ़ के साथ एक और तमगा जुड़ गया है। आईबीएन-7 ग्रुप ने डायमंड अवॉर्ड के तहत राज्य सरकार को तेजी से गरीबी उन्मूलन की दिशा में ठोस प्रयास के लिए प्रथम पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विधानसभा सत्र में व्यस्त होने के कारण उनकी ओर से छत्तीसगढ़ भवन की स्थानीय आयुक्त ऋचा शर्मा बुधवार को नई दिल्ली में यह अवॉर्ड ग्रहण करेंगी।
कई बड़े राज्यों को पछाड़कर अवार्ड जीतने के कारण राज्य के लिए यह पुरस्कार एक महत्वपूर्ण सौगात मानी जा रही है। एक के बाद एक उपचुनाव में सफलता और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की चाकचौबंद व्यवस्था के कारण केंद्र के कई मंत्रियों के दिलों में डॉ. रमन खास जगह बना चुके हैं। आईबीएन 7 की टीम के अनुसार भले ही छत्तीसगढ़ को आदिवासी बहुल गरीब प्रदेश बताया जाए, लेकिन आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि गरीबी उन्मूलन की दिशा में यहां तेजी से काम हो रहा है। प्रदेश में चलाई जा रही योजनो में प्रमुख है 29 लाख गरीब परिवारों को दो रुपए और 7 लाख गरीब परिवारों को एक रुपए किलो की दर से चावल। 36 लाख परिवारों को हर महीने दो किलो नमक मुफ्त। 12लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस । आदि आदि ... बहरहाल हम जनता से पूछते है की सर्कार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत क्या है और किया छ.ग .सरकार प्रदेश में गरीबी उन्मूलन के लिए जमीनी रूप से कितनी सफल हुई है
आपकी राया आमंत्रित है
लागिन फार्म

आपका वोट
क्या छतीसग़ढ में प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आमदनी 34 हजार 483 रूपए है...?
Who's Online
हमारे अतिथि






![]() | आज | 205 |
![]() | कल | 257 |
![]() | इस सप्ताह | 598 |
![]() | पिछले सप्ताह | 1318 |
![]() | इस महिने | 4051 |
![]() | पिछले महिने | 5052 |
![]() | कुल | 164501 |
फोटो
Top Headlines
-
छत्तीसगढ में कितने बाबूलाला ... मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़...
- 1
- 2
- 3
- 4




















