कही अघोषित सम्पति को न वन बनाने का खेल ...?
रायपुर CG4भड़ास. कॉम रायपुर.वंदना ग्रुप ने 33 करोड़ रुपए की अघोषित आय सरेंडर की है। प्रदेश में हुई अब तक की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई में आयकर विभाग को और सफलता मिलने की आशा है। वंदना ग्रुप के सील किए गए आठ लॉकरों की जांच सोमवार से शुरू होनी है। आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर इंवेस्टिगेशन एसके मीणा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पं. बंगाल में शुक्रवार तड़के वंदना ग्रुप के दो दर्जन ठिकानों पर छापे मारे गए थे। शनिवार रात दो बजे जांच दलों के साथ लंबे निगोशिएसन के बाद वंदना ग्रुप के संचालकों अग्रवाल बंधुओं ने 33 करोड़ रुपए सरेंडर किए।
हालांकि दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच के बाद चर्चा थी कि आयकर अफसर 50 करोड़ रुपए सरेंडर कराना चाहते थे। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान अफसरों पर दबाव भी डाला गया। वंदना ग्रुप के रायपुर और मुंबई में मिले आठ लॉकरों को सोमवार से खोला जाएगा। अफसरों को उम्मीद है कि लॉकरों से अघोषित आय से जुड़े कई तथ्य मिल सकते हैं। वंदना ग्रुप का इस्पात, विद्युत, स्पंज आयरन, रेल के स्लीपर, नीलगिरी व यूकेलिप्टस की खेती, जमीनों पर निवेश आदि से संबंधित बड़ा कारोबार है। आयकर विभाग ने इससे पहले बिलासपुर के सत्या पावर प्लांट, राकेश और मनोज सरावगी और रायपुर में ऐश्वर्य ग्रुप के करोड़ों रुपए के अघोषित आय का भंडाफोड़ किया था।
अभी तक आयकर विभाग की कार्यवाही के चलते सत्या पावर प्लांट 30 करोड़ राकेश-मनोज सरावगी 29 करोड़ ऐश्वर्य ग्रुप 8.50 करोड़ "वंदना ग्रुप ने 33 करोड़ रुपए सरेंडर किए हैं। यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सर्च था। वंदना ग्रुप के आठ लॉकर अगले हफ्ते खोले जाएंगे। "
बहरहाल कही ऐसा तो नहीं की इन छापे के जरिये अघोषित आय मतलब खाले धन को न एक में करने की कवायद भी की जा रही हो
लागिन फार्म

आपका वोट
क्या छतीसग़ढ में प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आमदनी 34 हजार 483 रूपए है...?
Who's Online
हमारे अतिथि






![]() | आज | 203 |
![]() | कल | 257 |
![]() | इस सप्ताह | 596 |
![]() | पिछले सप्ताह | 1318 |
![]() | इस महिने | 4049 |
![]() | पिछले महिने | 5052 |
![]() | कुल | 164499 |
फोटो
Top Headlines
-
छत्तीसगढ में कितने बाबूलाला ... मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़...
- 1
- 2
- 3
- 4



















