गिरफ्त से बाहर पाठक के हत्यारे
रायपुर CG4भड़ास. कॉम. बिलासपुर \छुरा के पत्रकार उमेश राजपूत की दो बाइक सवार नकाबपोशों ने रविवार शाम 6.54 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय वे अपने घर पर काम कर रहे थे। हत्यारों ने उन्हें आवाज देकर बुलाया और गोली मार दी। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। हत्या के विरोध में सोमवार को छुरा बंद का आह्वान किया गया है। इससे पहले दैनिक भास्कर बिलासपुर के पत्रकार सुशील पाठक की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उमेश के घर के पीछे पुलिस को एक पत्र मिला है, जिसमें उन्हें धमकी दी गई है कि खबर छापना बंद नहीं करोगे तो मारे जाओगे। घटना के वक्त उमेश के घर में मौजूद टीवी चैनल संवाददाता शिवकुमार वैष्णव तेज आवाज सुनकर बाहर आए तो राजपूत को खून से लथपथ दरवाजे पर पड़ा पाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्होंने दम तोड़ दिया। हत्या में कट्टे के इस्तेमाल का अनुमान जताया जा रहा है। राजपूत दैनिक अखबार नई दुनिया के लिए खबरे भेजते थे। हत्या की खबर मिलते ही गरियाबंद से एसपी कमल लोचन व एसडीओपी छुरा पहुंच कर मौके का मुआयना किया। सांसद चंदूलाल साहू, विधायक अमितेश शुक्ल, विधायक डमरूधर पुजारी सहित कई लोगों ने घटना की निंदा की है। छत्तीसगढ़ में पत्रकार को गोली मारकर हत्या करने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 19-20 दिसंबर की दरमियानी रात दैनिक भास्कर बिलासपुर के पत्रकार सुशील पाठक की भी उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके हत्यारे अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसकी जांच के लिए स्पेशल टीम भी गठित की, लेकिन उसके हाथ भी कुछ नहीं लगा है।
लागिन फार्म

आपका वोट
क्या छतीसग़ढ में प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आमदनी 34 हजार 483 रूपए है...?
Who's Online
हमारे अतिथि






![]() | आज | 202 |
![]() | कल | 257 |
![]() | इस सप्ताह | 595 |
![]() | पिछले सप्ताह | 1318 |
![]() | इस महिने | 4048 |
![]() | पिछले महिने | 5052 |
![]() | कुल | 164498 |
फोटो
Top Headlines
-
छत्तीसगढ में कितने बाबूलाला ... मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़...
- 1
- 2
- 3
- 4




















