बुधवार, मई 23, 2012
   
Text Size

   छत्तीसगढ से प्रकाशित एक  मात्र बहुरंगीय मासिक पत्रिका हमर छत्तीसगढ.कॉम मासिक पत्रिका   पत्रिका की एजेंसी ,प्रतिया और विज्ञापन हेतु नीचे लिखे मेल  में संपर्क कर सकते है e-mail :- hamarcg*gmail.com

ज्यादा जानकारी के लिए

e-mail :-

  • bolo*cg4bhadas.com
  • cg4bhadas*gmail.com ,
  • bhadas4cg*gmail.com

के जरिए संपर्क कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े न्यूज़ पोर्टल CG4भड़ास.COM पर, ब्लाग, वेबसाइट, पोर्टल, अखबार, चैनल आदि का विज्ञापन देकर आप कुछ ही दिनों में अपने मीडिया माध्यम को पूरे देश और विदेश के उपभोक्ता के बीच लोकप्रियता बना सकते हैं।
bolo*cg4bhadas.com , cg4bhadas*gmail.com ,   bhadas4cg*gmail.com

CG4भड़ास टूलबार जिससे  आप देख सकते है छत्तीसगढ  से जुडी बहुत सी जानकारी जैसे समाचार पत्र पत्रिकाए , छग.शासन की साईट ,दैनिक उपयोग  में आने वाली साईट, cg4भड़ास टूलबार  अपने कंप्यूटर पर स्थापित करे और बहुत सी उपयोगी साईटॉ का लाभ उठाये 

चोरी ऊपर से सीना जोरी आस्तीने चढ़ने से चार बार विधानसभा स्थगित

                                      रायपुर CG4भड़ास. कॉम  रायपुर.विधानसभा में गुरुवार को जांजगीर जिले के रोगदा बांध बेचने के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर टकराव हुआ। हंगामे के दौरान भाजपा और कांग्रेस विधायक आस्तीनें चढ़ाते देखि गई। कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सदन में जोरदार नारेबाजी की।मुख्य सचिव को बर्खास्त करने और अन्य अफसरों के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की।  विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को हंगामे के कारण भोजनकाल से पूर्व सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी। भोजनावकाश के बाद भी हंगामा जारी रहा और सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।  बांध का पानी उद्योग को बेचे जाने के मामले में विपक्ष के सदस्यों की जलसंसाधन मंत्री हेमचंद यादव से तीखी झड़प हुई। कांग्रेस विधायकों ने इस बात पर आपत्ति की कि मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री को जानकारी दिए बिना ही मुख्य सचिव ने बांध का पानी बेच दिया। कांग्रेस विधायकों ने मंत्री पर गलत जानकारी देने का भी आरोप लगाया। जोगी ने कहा कि हम सदन में प्रश्न पूछने आए हैं, गाली-गलौच करने नहीं। मैं हाथ जोड़कर आसंदी से संरक्षण मांग रहा हूं। जिस तरह गाली-गलौच की गई वह सदन की परंपरा नहीं है। भावावेश में कई बार उत्तेजना की वजह से गलत बातें हो जाती हैं। उसे सुधारे बिना सदन नहीं चल सकता।

                             धरमजीत ने कहा कि मूणत की बाडी लैंग्वेज गलत थी। वे लोगों को धमकाना चाहते हैं। मंत्री को शालीनता बरतनी चाहिए। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आपत्तिजनक बातें विलोपित करवाने और संबंधित मंत्री को निर्देशित करने का भरोसा दिलाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रश्न अनुत्तरित रह गया। सरकार की ओर से बांध का करार निरस्त करने, अफसरों पर कार्रवाई करने की बात आनी चाहिए। सदन में फिर विपक्षी सदस्य नारे लगाने लगे। अध्यक्ष ने ध्यानाकर्षण शुरू करने के लिए सदस्यों से सहयोग मांगा लेकिन हंगामा जारी रहा। तब अध्यक्ष ने दस मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।  तीसरी बार  सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विपक्ष मुख्यमंत्री के इस्तीफे और मुख्य सचिव को बर्खा्स्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगा। तब अध्यक्ष ने एक बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।  सदन की कार्यवाही शुरू होने पर श्री धरमजीत ने पामगढ़ के पास एक और बांध बेचने की की बात कही। विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री के इस्तीफे और दोषी अफसरों के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए नारे लगाने लगे। तब अध्यक्ष ने तीन बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। धर्मलाल कौशिक ने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग करने के संबंध में जोगी की शिकायत पर उन्होंने कार्यवाही का अवलोकन किया है। कार्यवाही में सदन में बाडी लैंग्वेज पर ही मुख्यत: आपत्ति की गई है।  बाडी लैंग्वेज किस सदस्य की कैसी रही, इसका सभा की कार्यवाही में उल्लेख नहीं होता। सदस्यों  से अनुरोध है कि अपनी बात कहते समय असंसदीय एवं असम्मानजनक भाषा का प्रयोग न करें।

                    दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य नियमों का हवाला देते हुए किसानों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। इस बीच कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर दी। इससे नाराज आवास एवं पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस विधायकों की ओर इशारा करते हुए टिप्पणी की।  उसके बाद माहौल बिगड़ गया। कांग्रेसी विधायकों ने इसका जोरदार प्रतिकार किया। टिप्पणी करते हुए कुछ विधायक आस्तीनें चढ़ाते हुए आगे बढ़ने लगे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें रोका। सदन शोरगुल, नारों से गूंजने लगा। कांग्रेसी मूणत को माफी मांगने के लिए कह रहे थे।  कांग्रेसी विधायकों ने अध्यक्ष से भी आग्रह किया कि बांध का करार निरस्त करने के लिए सरकार को निर्देशित करें। नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे ने भी इस करार को रद्द करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसी विधायकों के आरोपों का हेमचंद यादव जवाब देते रहे। उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।  मंत्री के जवाबों से खफा अजीत जोगी, बोधराम कंवर, धरमजीत सिंह, डॉ. शिव डहरिया, ताम्रध्वज साहू, कुलदीप जुनेजा समेत अन्य सदस्य नारेबाजी करने लगे। अध्यक्ष ने पांच मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

-- इति समाप्तम् --

टिप्पणी जोड़े

:

:

:


Security code
नया कोड प्राप्त करें

आपका वोट

क्या छतीसग़ढ में प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक आमदनी 34 हजार 483 रूपए है...?

हमर छत्तीसगढ.कॉम सांध्य अख़बार के लिए
छत्तीसगढ के सभी जिलो में संवाददाता 
की आवश्यकता है

e-mail :- hamarcg*gmail.com

Who's Online

हमारे 26 अतिथि ऑनलाइन

हमारे अतिथि

mod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_countermod_vvisit_counter
mod_vvisit_counterआज202
mod_vvisit_counterकल257
mod_vvisit_counterइस सप्ताह595
mod_vvisit_counterपिछले सप्ताह1318
mod_vvisit_counterइस महिने4048
mod_vvisit_counterपिछले महिने5052
mod_vvisit_counterकुल164498

लिंक को ब्लॉग या साइट में जोड़े

लिंक को ब्लॉग या साइट में जोड़ CG4भड़ास.com को छत्तीसगढ के जन जन तक पहुचाने में सह्भागी बने
CG Blog

फोटो

Top Headlines

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

खबरनामा देश विदेश

अपनी राय भेजे

गांवों का पब्लिक ट्रांसपोर्ट

News image

                                                      सहारनपुर गया था। गांवों की सड़कें काफी टूटी हुई मिलीं। रास्ता पूछते-पूछते इस ट्रैक्टर पर नज़र पड़ी। गांवों में स्कूलों ने बच्चों को ढोने के लिए तरह-तरह...

अपनी राय भेजें | admin | बुधवार, 23 फरवरी 2011

READMORE

More in: अपनी राय भेजें

100%
-
+
3
Show options

मुख्य खबर

कमल विहार योजना का जीन्न बाहर आया

News image

                            रायपुर CG4भड़ास. कॉम. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट में योजना का प्रजेंटेशन  और मंत्रियों के सुझावों के साथ ही .रायपुर विकास प्राधिकरण...

मुख्य खबर | admin | मंगलवार, 15 फरवरी 2011

READMORE

More in: मुख्य खबर

100%
-
+
1
Show options

आज का सवाल

भारतीयों का लगभग 280 लाख करोड़ रुपये स्विस बैंक में जमा

News image

                                         भारतीय गरीब है लेकिन भारत देश कभी गरीब नहीं रहा” ये कहना है स्विस बैंक के डाइरेक्टर का. स्विस बैंक के डाइरेक्टर ने यह भी कहा है...

आपके सुझाव | admin | सोमवार, 7 फरवरी 2011

READMORE

More in: आपके सुझाव

100%
-
+
1
Show options